सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चेहरा चमकाने के लिए रामबाण हैं ये 10 आसान हर्बल तरीके

भागदौड़ और तनाव ग्रस्त जीवन में वक्त की कमी होने की वजह से लोगों का ध्यान परंपरागत हर्बल नुस्खों से हटता जा रहा है। धीरे-धीरे रसायनयुक्त घातक उत्पादों ने घर-घर तक अपनी पहुंच बना ली है, लेकिन अब समय आ चुका है जब कि हमें अपनी जडों तक जाना होगा, यानि सदियों से चला आ रहा परंपरागत हर्बल ज्ञान अपनाने की कवायद शुरू करनी होगी। आज हम कुछ चुनिंदा हर्बल नुस्खों का जिक्र करेंगे जिनका उपयोग कर इनमें से कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।

1. चेहरे और गर्दन के हिस्से पर 2 चम्मच टमाटर का रस और 4 चम्मच दही के मिश्रण को लगाएं। इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाने पर चेहरा चमकने लगेगा।

2. स्ट्राबेरी के पके हुए फलों को मैश करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनिट बाद चेहरा धो लें। यह चेहरे के लिए टॉनिक की तरह काम करेगा।

3.  दो चम्मच टमाटर का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से रंगत निखरेगी और चेहरा चमकने लगेगा।

4. कई इलाकों में पारंपरिक हर्बल वैद्य शहद के साथ फेसपैक तैयार करते हैं। इन जानकारों के अनुसार बेसन, शहद, जैतून, दूध मलाई को मिलाकर बना ये फेसपैक एक कारगर टॉनिक की तरह काम करता है। फेसपैक को तैयार करने के लिए करीब 3 चम्मच बेसन, शहद, दूध मलाई और जैतून के तेल की 1-1चम्मच मात्रा को आपस में मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

5.  केला त्वचा के लिए एक अच्छा नमी कारक (Moisturizer) उपाय है। पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लिया जाए और चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं, करीब 15 मिनट बाद इसे धो लें। चेहरा धोने के बाद रक्त चंदन का लेप
लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में जबरदस्त निखार आता है।

6. सौराष्ट्र गुजरात में महिलाएं 1 चम्मच बादाम के तेल में 1/2चम्मच दूध मलाई और नींबू के रस को मिलाकार चेहरे पर लगाती हैं, जानकारों के अनुसार यह मिश्रण चेहरे की त्वचा में ताजगी ले आता है और टॉनिक की तरह काम करता है।

7. दो चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस का मिश्रण त्वचा पर लगाएं। करीब 20 मिनिट बाद साफ सूती कपड़े या कपास से इसे साफ कर लें। त्वचा नर्म और मुलायम हो जाएगी।

8. एलोवेरा की पत्तियों को चीरा लगाकर जैल निकाल लें। इसमें कुछ बूंदें नींबू रस की भी मिला लें। सुखी त्वचा पर इसे लगाने से नमी बनी रहती है।

9. दक्षिण भारत में महिलाएं रक्त चंदन को नारियल की मलाई के साथ मिलाकर त्वचा पर लगाती हैं, इनके अनुसार ऐसा करने से त्वचा मुलायम हो जाती है।

10. हिमाचल में महिलाएं सेब के फलों को कुचलकर रस तैयार करती हैं और इस रस को मुहांसो और चेहरे के अन्य दाग धब्बों वाले हिस्सों पर लगाती हैं। ऐसा करने से मुहांसो में आराम मिलता है और त्वचा के पुराने दाग- धब्बे भी खत्म हो जाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"आम खाने के आयुर्वेदिक उपाय: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जानिए कुछ आसान उपाय"

"आम खाने के आयुर्वेदिक उपाय: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जानिए कुछ आसान उपाय" आम एक फल है जो भारत के सभी भागों में पाया जाता है। यह एक खुशबूदार और स्वादिष्ट फल है जिसे समूचे विश्व में बड़े पसंद किया जाता है। इसके अलावा, आम के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं जो इसे औषधि के रूप में भी उपयोगी बनाते हैं। नीचे दिए गए हैं कुछ रोचक जानकारियां जो आपको आम के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगी: आम का नाम फलों के राजा क्यों है? इसलिए कि यह फल अन्य फलों से अधिक मीठा होता है। इसके अलावा, यह फल बहुत सुकूनदायक भी होता है और इसे खाने से मन और शरीर दोनों को फ्रेश महसूस होता है। आम में विटामिन सी, विटामिन ए और फोलेट होते हैं। इन सभी तत्वों का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, वहीं विटामिन ए हमारी आंखों के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। आम में फाइबर भी होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, आम में कैरोटीन भी होता है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। आम का उपयोग आपकी दांतों के लिए भी फायद...

फोटोशॉप सीखे हिंदी में- (फोटोशॉप के टूल की जानकारिया

जैसा कि मैंने आपको बता ही दिया था कि इस साल मैं उन लोगो के लिए फोटोशॉप से जुडी जानकारी लाऊंगा जो फोटोशॉप के द्वारा घर बेठे बैठे अच्छी ख़ासी कमाई करना चाहते है फोटोशॉप के द्वारा हम फ़ोटो से जुड़े बहुत से काम कर सकते है किसी फ़ोटो का बेक्राउण्ड बदलना हो या किसी ब्लैंक न वाइट फ़ोटो को कलर करना या कलर फ़ोटो को ब्लैक न वाइट में बदलना किसी फ़ोटो का साइज़ बड़ा या छोटा करना किसी को गोरा करना या चेहरे के दाग धब्बे हटाना किसी के कपडे बदलना या किसी के बालो का कलर बदलना हर तरह के काम फोटोशॉप के द्वारा बहुत ही आराम से हो जाते है फोटोशॉप को सीखना ज्यादा मुस्किल नहीं है बस जरूरत है फोटोशॉप में दिए गये टूल की जानकारी होना और प्रेक्टिस करना फोटोशॉप पर जितनी ज्यादा आप प्रैक्टिस करोगे उतना ज्यादा हाथ आपका फोटोशॉप पर सेट होगा आज से मैं आपको फोटोशॉप से जुडी हर वो जानकारी देने की कोशिस करूँगा जिसे करने के बाद आप आराम से किसी भी फ़ोटो में कुछ भी बदलाव कर सकते है और घर बैठे बैठे अच्छी कमाई कर सकते है  जिन लोगो के पास फोटोशॉप नहीं है वो यहाँ क्लीक करके फोटोशॉप को डाउनलोड कर सकते है ये...

आंवला लड्डू बनाने की विधि - Amla Laddu Recipe in Hindi

                         आंवला लड्डू बनाने की विधि                                      (Amla Laddu Recipe in Hindi) आंवला में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका उपयोग अध‍िक से अध‍िक करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हाजमा दुरूस्त होता है। इसके साथ ही यह आंखों और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। आंवले की इन्हीं विशेषताओं को देखते हुए पिछले दिनों आंवले का मुरब्बा बनाने की विध‍ि बताई गयी थी। उसी क्रम में आज आंवले का लड्डू बनाने की रेसिपी प्रस्तुत है। आवश्यक सामग्री:   "आंवला लड्डू बनाने की विधि - Amla Laddu Recipe in Hindi" आंवला-500 ग्राम, चीनी-500 ग्राम, बादाम-50 ग्राम (पीस कर पाउडर बनाया हुआ), काजू-50 ग्राम (बारीक कतरे हुए), देशी घी-चार बड़े चम्मच, इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच, जायफल पाउडर-आधा छोटा चम्मच। आंवला लड्...