सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलाकंद बनाने के दो तरीक

कलाकंद बनाने के दो तरीके हैं- पारम्परिक और झटपट। पारम्परिक तरीके से कलाकन्द बनाने में समय अधिक लगता है, लेकिन झटपट कलाकन्द (Instant Kalakand Sweets) बहुत जल्दी बन कर तैयार हो जाता है। त्यौहार के अवसर पर बनाने के लिए यह एक सर्वोत्तम मीठी डिश है और इसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। तो आइए जानते हैं झटपट कलाकंद रेसिपी।

आवश्यक सामग्री:
मावा (खोया)-250 ग्राम, पनीर-250 ग्राम, चीनी-200 ग्राम (पिसी हुई), घी-02 छोटे चम्मच, छोटी इलाइची-05 (पिसी हुई), बादाम-10 (लम्बाई में बारीक कटे हुए)।

झटपट कलाकन्द बनाने की विधि:
एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें एक छोटा चम्मच घी डालकर गरम करें। घी गरम होने पर उसे कढ़ाई में चारों ओर फैला लेें। उसके बाद मावा (खोया) को तोड़ कर कढ़ाई में डालें और उसे चलाते हुए खुश्बू आने तक भून लें। जब उसमें से खुश्बू आने लगे तो उसमें पनीर को मैश करके डाल दें और चलाते हुए भूनें। लगभग सात-आठ मिनट में मिश्रण ड्राई हो जाएगा और दोनों चीजें आपस में मिल जाएगीं। ऐसे में उसे गैस से उतार लें और ठंडा होने दें।

जब यह मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, इसमें चीनी और इलाइची पाउडर मिला दें और सारी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ऐसा करते समय थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि अगर आपने गरम मिश्रण में चीनी मिला दिया, तो चीनी पिघल जाएगी और मिश्रण पतला हो जाएगा। यदि त्रुटिवश ऐसा हो जाए, तो उसमें आवश्यकतानुसार मिल्क पाउडर मिलाकर संतुलित किया जा सकता है। इसके साथ ही अगर मिश्रण बहुत ज्यादा ठंडा हो जाए, तब उसमें चीनी मिलाने पर वह भुरभुरा हो सकता है, जिससे उसके जमने में दिक्कत होगी। ऐसी दशा में उसे कढ़ाई में डालकर दुबारा गर्म कर लें, जिससे वह हल्का सा पिघल जाएगा और जमने लायक बन जाएगा।

जब पनीर और खोया के मिश्रण में चीनी अच्छी तरह से मिल जाए और वह जमाने के लिए तैयार हो, तो एक बराबर प्लेट या थाली लें और उसकी सतह पर घी लगाकर चिकना कर लें। अब उस मिश्रण को इस प्लेट में डालें और बराबर करके अच्छी तरह से दबा दें। उसके बाद ऊपर से कतरे हुए बादाम डालें और उन्हें भी अचछी तरह से दबा दें। अब इस प्लेट/थाली को फ्रिज में रख दें। इसे दो घंटे बाद निकालें और किसी तेज चाकू से मनचाहे आकार में काट लें।

आपका झटपट कलाकंद तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और सर्व करें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक उपयोग में ला सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"आम खाने के आयुर्वेदिक उपाय: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जानिए कुछ आसान उपाय"

"आम खाने के आयुर्वेदिक उपाय: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जानिए कुछ आसान उपाय" आम एक फल है जो भारत के सभी भागों में पाया जाता है। यह एक खुशबूदार और स्वादिष्ट फल है जिसे समूचे विश्व में बड़े पसंद किया जाता है। इसके अलावा, आम के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं जो इसे औषधि के रूप में भी उपयोगी बनाते हैं। नीचे दिए गए हैं कुछ रोचक जानकारियां जो आपको आम के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगी: आम का नाम फलों के राजा क्यों है? इसलिए कि यह फल अन्य फलों से अधिक मीठा होता है। इसके अलावा, यह फल बहुत सुकूनदायक भी होता है और इसे खाने से मन और शरीर दोनों को फ्रेश महसूस होता है। आम में विटामिन सी, विटामिन ए और फोलेट होते हैं। इन सभी तत्वों का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, वहीं विटामिन ए हमारी आंखों के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। आम में फाइबर भी होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, आम में कैरोटीन भी होता है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। आम का उपयोग आपकी दांतों के लिए भी फायद...

🍃पुदीना : ठंडा-ठंडा, कूल-कूल पुदीने का रस पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है

कई बार हम साधारण सी बीमारी में भी घबरा जाते हैं लेकिन अगर हमें थोड़ा भी घरेलू नुस्खों के बारे में पता हो तो आसानी से तुरंत इलाज किया जा सकता है। दादी-नानी के खजाने से हम लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ खास लाजवाब सरल-सहज नुस्खे, जिन्हें अपना कर आप भी पा सकते हैं निरोगी काया : • हैजे में पुदीना , प्याज का रस, नींबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है। उल्टी-दस्त, हैजा हो तो आधा कप पुदीना का रस हर दो घंटे से रोगी को पिलाएं। • ‎आंत्रकृमि में पुदीने का रस दें। • ‎अजीर्ण होने पर पुदीने का रस पानी में मिलाकर पीने से लाभ होता है। • ‎पेटदर्द और अरुचि में 3 ग्राम पुदीने के रस में जीरा, हींग, कालीमिर्च, कुछ नमक डालकर गर्म करके पीने से लाभ होता है। • ‎प्रसव के समय पुदीने का रस पिलाने से प्रसव आसानी से हो जाता है। • ‎बिच्छू या बर्रे के दंश स्थान पर पुदीने का अर्क लगाने से यह विष को खींच लेता है और दर्द को भी शांत करता है। • ‎दस ग्राम पुदीना व बीस ग्राम गुड़ दो सौ ग्राम पानी में उबालकर पिलाने से बार-बार उछलने वाली पित्ती ठीक हो जाती है। • ‎पुदीने को पानी में उबालकर थोड़ी चीनी मिलाकर उस...

आंवला लड्डू बनाने की विधि - Amla Laddu Recipe in Hindi

                         आंवला लड्डू बनाने की विधि                                      (Amla Laddu Recipe in Hindi) आंवला में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका उपयोग अध‍िक से अध‍िक करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हाजमा दुरूस्त होता है। इसके साथ ही यह आंखों और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। आंवले की इन्हीं विशेषताओं को देखते हुए पिछले दिनों आंवले का मुरब्बा बनाने की विध‍ि बताई गयी थी। उसी क्रम में आज आंवले का लड्डू बनाने की रेसिपी प्रस्तुत है। आवश्यक सामग्री:   "आंवला लड्डू बनाने की विधि - Amla Laddu Recipe in Hindi" आंवला-500 ग्राम, चीनी-500 ग्राम, बादाम-50 ग्राम (पीस कर पाउडर बनाया हुआ), काजू-50 ग्राम (बारीक कतरे हुए), देशी घी-चार बड़े चम्मच, इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच, जायफल पाउडर-आधा छोटा चम्मच। आंवला लड्...