सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ये बिजनेसमैन देश में लाएगा 5G इंटरनेट, 1 सेकंड में डाउनलोड होंगी 30 मूवी

नई दिल्ली. 3G के बाद रिलायंस जियो, एयरटेल ने इंडिया 4G सर्विस शुरू कर दी है। लेकिन, हो सकता है कुछ सालों में आप 5G इंटरनेट यूज कर रहे हों। 5G इतना फास्ट होगा कि केवल एक सेकंड में आप 30 मूवीज डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एयरटेल के चेयरमैन सुनील कुमार मित्तल ने स्ट्रैटजी बनानी शुरू कर दी है। मनीभास्कर आपको बता रहा है कि 5G इंटरनेट किस तरीके का होगा...

डेवलप हो रहे हैं इक्विपमेंट

भारत की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने 5G इंटरनेट के लिए फ्रेमवर्क बनाना शुरू कर दिया है। एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने 5G सर्विस के लिए दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी चाइना मोबाइल के साथ कॉन्ट्रेक्ट किया है। इसके अंतर्गत दोनों कंपनियां साथ मिलकर 5G के इक्विपमेंट डेवलप करेंगी।

एक सेकंड में डाउनलोड होंगी 30 मूवीज

यूनिवर्सिटी ऑफ सरे (Surrey, England) के वैज्ञानिकों ने नई 5G इंटरनेट तकनीक की टेस्टिंग की है। रिसर्च टीम के अनुसार नई तकनीक मौजूदा 4G से 65000 गुना ज्यादा तेज होगी। टेस्टिंग के दौरान 5G  पर 125 गीगाबाइट्स प्रति सेकंड की स्पीड हासिल कर ली है। इस स्पीड से 30 मूवीज सिर्फ एक सेकंड में डाउनलोड की जा सकेंगी। इस तकनीक को यूनिवर्सिटी ऑफ सरे के 5G इनोवेशन सेंटर (5GIC) ने बनाया है।

कब शुरू हुआ 5G

5G टेक्नोलॉजी की शुरुआत साल 2010 में हुई। इसे मोबाइल नेटवर्क की फिफ्थ जेनरेशन कहा जाता है। यह 'वायरलेस बर्ल्ड वाइड वेब' (मोबाइल इंटरनेट) को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस तकनीक में बड़े पैमाने पर डेटा एक्सचेंज किया जा सकता है।

कितनी होगी स्पीड

5G इंटरनेट में 1 जीबीपीएस से अधिक स्पीड होगी। हालांकि अभी तक इसकी अधिकतम स्पीड डिफाइन नहीं की गई है, क्योंकि अभी यह कान्सेप्ट के दौर में है। इस पर काम चल रहा है। इस तकनीक की सबसे बड़ी खूबी रियल टाइम में बड़े से बड़े डेटा का आदान-प्रदान करना है। यह तकनीक संवर्धित वास्तविकता (अगर्मेंटेड रियलिटी) के क्षेत्र में नया रास्ता खोलेगी, यानि इसके माध्यम से फोन कॉल पर आप बात करेंगे, तो लगेगा जैसे आमने-सामने बात कर रहे हैं।

कब तक आ सकता है इंडिया में

अनुमान के मुताबिक 5जी तकनीक साल 2020 के बाद भारत में शुरु हो सकती है। फिलहाल लंदन में साल 2020 तक 5जी तकनीक लगाने की तैयारी चल रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"आम खाने के आयुर्वेदिक उपाय: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जानिए कुछ आसान उपाय"

"आम खाने के आयुर्वेदिक उपाय: पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जानिए कुछ आसान उपाय" आम एक फल है जो भारत के सभी भागों में पाया जाता है। यह एक खुशबूदार और स्वादिष्ट फल है जिसे समूचे विश्व में बड़े पसंद किया जाता है। इसके अलावा, आम के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं जो इसे औषधि के रूप में भी उपयोगी बनाते हैं। नीचे दिए गए हैं कुछ रोचक जानकारियां जो आपको आम के बारे में और अधिक जानने में मदद करेंगी: आम का नाम फलों के राजा क्यों है? इसलिए कि यह फल अन्य फलों से अधिक मीठा होता है। इसके अलावा, यह फल बहुत सुकूनदायक भी होता है और इसे खाने से मन और शरीर दोनों को फ्रेश महसूस होता है। आम में विटामिन सी, विटामिन ए और फोलेट होते हैं। इन सभी तत्वों का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, वहीं विटामिन ए हमारी आंखों के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। आम में फाइबर भी होता है, जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, आम में कैरोटीन भी होता है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। आम का उपयोग आपकी दांतों के लिए भी फायद...

फोटोशॉप सीखे हिंदी में- (फोटोशॉप के टूल की जानकारिया

जैसा कि मैंने आपको बता ही दिया था कि इस साल मैं उन लोगो के लिए फोटोशॉप से जुडी जानकारी लाऊंगा जो फोटोशॉप के द्वारा घर बेठे बैठे अच्छी ख़ासी कमाई करना चाहते है फोटोशॉप के द्वारा हम फ़ोटो से जुड़े बहुत से काम कर सकते है किसी फ़ोटो का बेक्राउण्ड बदलना हो या किसी ब्लैंक न वाइट फ़ोटो को कलर करना या कलर फ़ोटो को ब्लैक न वाइट में बदलना किसी फ़ोटो का साइज़ बड़ा या छोटा करना किसी को गोरा करना या चेहरे के दाग धब्बे हटाना किसी के कपडे बदलना या किसी के बालो का कलर बदलना हर तरह के काम फोटोशॉप के द्वारा बहुत ही आराम से हो जाते है फोटोशॉप को सीखना ज्यादा मुस्किल नहीं है बस जरूरत है फोटोशॉप में दिए गये टूल की जानकारी होना और प्रेक्टिस करना फोटोशॉप पर जितनी ज्यादा आप प्रैक्टिस करोगे उतना ज्यादा हाथ आपका फोटोशॉप पर सेट होगा आज से मैं आपको फोटोशॉप से जुडी हर वो जानकारी देने की कोशिस करूँगा जिसे करने के बाद आप आराम से किसी भी फ़ोटो में कुछ भी बदलाव कर सकते है और घर बैठे बैठे अच्छी कमाई कर सकते है  जिन लोगो के पास फोटोशॉप नहीं है वो यहाँ क्लीक करके फोटोशॉप को डाउनलोड कर सकते है ये...

आंवला लड्डू बनाने की विधि - Amla Laddu Recipe in Hindi

                         आंवला लड्डू बनाने की विधि                                      (Amla Laddu Recipe in Hindi) आंवला में विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका उपयोग अध‍िक से अध‍िक करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हाजमा दुरूस्त होता है। इसके साथ ही यह आंखों और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। आंवले की इन्हीं विशेषताओं को देखते हुए पिछले दिनों आंवले का मुरब्बा बनाने की विध‍ि बताई गयी थी। उसी क्रम में आज आंवले का लड्डू बनाने की रेसिपी प्रस्तुत है। आवश्यक सामग्री:   "आंवला लड्डू बनाने की विधि - Amla Laddu Recipe in Hindi" आंवला-500 ग्राम, चीनी-500 ग्राम, बादाम-50 ग्राम (पीस कर पाउडर बनाया हुआ), काजू-50 ग्राम (बारीक कतरे हुए), देशी घी-चार बड़े चम्मच, इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच, जायफल पाउडर-आधा छोटा चम्मच। आंवला लड्...